Header Ads

  • Breaking News

    अभी-अभी : हिना रब्बानी ने कहा- मुस्लिम महिलाओं के मसीहा हैं मोदी

    New Delhi : मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने तीन तलाक को भारत से बाहर कर दिया। कोर्ट ने तीन तलाक को असंवैधानिक करार देते हुए मुुस्लिम महिलाओं को आजादी दिलवा दी।

    इस मौके पर पड़ोसी देश पाकिस्तान की पूर्व विदेश मंत्री हिना रब्बानी भारतीय महिलाओं और पीएम मोदी को धन्यवाद दिया है। हिना ने लिखा है-मोदी मुस्लिम महिलाओं के मसीहा बन गए हैं। । उनका ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।



    यह महज संयोग है लेकिन राजनीति में ऐसे संयोग बेहद अहमियत रखते हैं। तीन तलाक पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला ऐसे समय आया है, जब बीजेपी 2019 के लिए 'मिशन 360' का आगाज कर चुकी है।



    पार्टी अध्यक्ष अमित शाह संगठन से लेकर अपनी सरकारों तक के पेच कसते दिख रहे है। वहीं फैसले से खुश मुस्लिम महिलाए 2019 में मोदी को 400 सीट दिलाने की बात कह रही हैं। तीन तलाक पर सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला बीजेपी के लिए अपने कोर वोटर्स को गोलबंद करने का जरिया बन सकता है। वहीं, पार्टी के पास अल्पसंख्यक विरोधी छवि को बदलने का भी बड़ा मौका है।



    दरअसल 'तीन तलाक' का मुद्दा महज मुस्लिम महिलाओं को एक सामाजिक कुरीति से बचाने की कोशिश तक सीमित नहीं था बल्कि इसके पीछे वोटों के ध्रुवीकरण का मंसूबा भी छुपा हुआ था। इसी वजह से इस मुद्दे को उस-उस वक्त ज्यादा धार दी गई, जब-जब किसी न किसी राज्य के विधानसभा चुनाव होने होते थे।

    Post Top Ad

    Advertisements

    Post Bottom Ad

    Advertisements