Header Ads

  • Breaking News

    भारत हिंदुओं का देश है, एक भी मुस्लिम को हज नहीं करने देंगे: बीजेपी विधायक

    लखनऊ। अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले के बाद भाजपा के विधायक ब्रजभूषण का एक बयान सामने आया है। बता दे कि ब्रजभूषण राजपूत यूपी के चरखारी से बीजेपी विधायक हैं। वे वायरल वीडियो में मुस्लिम के ख‌िलाफ जहर उगलते नजर आ रहे है।

    वीडियो में वो कह रहे है कि, अमरनाथ यात्रियों पर हमला करने वालों को नष्ट कर देना चाह‌िए। उनक औकात क्या है जो हमारे देश में रहते हैं। ये पूरा विश्व जानता है कि जब पूरा देश आजाद हुआ था तो मुसलमान और हिंदुओं को हिंदुस्तान दिया था। ये हिंदुओं का देश है। अल्पसंख्यकों का देश नहीं है।

    loading...
    उन्होंने कहा कि, मुसलमान कहते हैं क‌ि हम इस मुल्क में पैदा हुए हैं हमें यहां से कोई भगा नहीं सकता है। अगर हम भगाने की बात करेंगे तो इस मुल्क में रह भी नहीं पाओगे। उन्होंने ये भी कहा क‌ि हमारे देश की सरकारें इनको हज सब्सिडी देती है।

    आगे कहते है कि, हम हिंदू कभी हज यात्रा जाने से नहीं रोकते, बल्क‍ि उनका सम्मान करते हैं। आने वाले समय में 100 करोड़ लोग राम मंदिर जरूर बनाएंगे। अगर मुस्लिम समाज के लोग मंदिर बनने से रोकने की कोशिश करते हैं, तो उन्हें भी मक्का मदीना जाने से रोकने का काम किया जाएगा। यह काम आपका विधायक गुड्डू राजपूत करेगा।

    Related Post

    loading...

    Post Top Ad

    Advertisements

    Post Bottom Ad

    Advertisements