Header Ads

  • Breaking News

    भूस्खलन में फंसी 169 जिंदगियों को ‘एयरलिफ्ट’ करवाया,दे दी नई जिंदगी पर खुद घर तिरंगे में लौट कर आए !

    ईटानगर में भूस्खलन में फंसे 169 लोगों को सही सलामत निकाल लिया लेकिन खुद अपने दो साथियों के साथ जिंदा घर लौट नहीं पाए भारत माँ के ये लाल !

    भारतीय वायुसेना जंग में भी देश की सुरक्षा करती है और जब देश में कोई आपदा आती है तो देश के अंदर भी ये देश के नागरिकों को बचाने का काम करती है.हम देशवाशियों को गर्व है हमारे देश की तीनों सेनाओं पर,जब तक ये इस धरती पर हैं हम देश्वाशी बिल्कुल सुरक्षित हैं.

    भारत और चीन के बीच चल रहे तनाव के बीच 4 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश में लापता हुए हेलीकॉप्टर के 3 क्रूमेंबर्स के शव बरामद हो गए हैं,भगवान इन सब शहीदों की आत्मा को शांति दे.
    loading...


    आपकी जानकारी के लिए हम बता दें कि हेलीकाप्टर अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन में फंसे लोगों की जान बचाने के लिए एक विशेष मिशन पर गया था.अपनी जान की बाजी लगाते हुए इन तीन वीर भारत माँ के लालों ने 169 लोगों को नई जिंदगी दी पर खुद मौत के आगोश में चले गए.

    ताजा समाचार पाने के लिए यहां क्लिक कर हमारा फेसबुक पेज लाईक करें
    मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार इनकी पहचान मुख्य पायलट पटियाला निवासी मनदीप ढिल्लों, सह पायलट पीके सिंह और आरवाई गुर्जर के रूप में हुई है.


    मिशन को पटियाला निवासी तेजपुर बेस्ड कमांडिंग अफसर मनदीप सिंह ढिल्लों लीड कर रहे थे. उनके साथ सह-पायलट फ्लाइट लेफ्टिनेंट पीके सिंह और सारजेंट आरवाई गुर्जर समेत अरुणाचल प्रदेश पुलिस का एक कांस्टेबल व एक अन्य क्रू मेंबर भी थे.

    ये पुरे देश का दुर्भाग्य है कि इस तरह भारत माँ के ये लाल वीरगति को प्राप्त हुए,भारत माँ के इन लालों को देश हमेशा याद रखेगा सेंकडों लोगों को सुरक्षित निकालने के बाद जैसे ही हेलीकाप्टर वापस तेजपुर बेस पर पहुंचने वाला था तभी मौसम खराब होने की वजह से चार जुलाई दोपहर साढ़े तीन बजे से ये हेलीकाप्टर लापता हो गया था !

    न्यूज़ सोर्स अमर उजाला 

    Related Post

    loading...

    Post Top Ad

    Advertisements

    Post Bottom Ad

    Advertisements