Header Ads

  • Breaking News

    यमुना एक्सप्रेस-वे पर डकैती, सबके सामने 4 महिलाओं से गैंगरेप, 1 पुरुष की हत्या

    नई दिल्ली। यमुना एक्सप्रेस-वे पर डकैती एवं 4 महिलाओं से गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। डकैतों ने पहले गोली मारकर कार का टायर फोड़ दिया। जैसे ही कार रुकी तो लूटपाट शुरू कर दी। इस दौरान विरोध कर रहे परिवार के मुखिया को गोली मार दी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। फिर मौजूद पुरुषों के सामने डकैतों ने परिवार की 4 महिलाओं का गैंगरेप किया। इस घटना ने यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले को छुपाए रखने के लिए पुलिस ने पीड़ित परिवार को किसी अज्ञात स्थान पर भेज दिया है।
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर यह वारदात बुधवार देर रात 1:30 बजे के करीब जेवर से बुलंदशहर के बीच हुई। एक परिवार के सदस्य बुलंदशहर में अपने किसी बीमार रिश्तेदार को देखने जा रहे थे। बुलंदशहर जाने के दौरान गाड़ी में चार महिलाओं के अलावा चालक समेत 4 पुरुष भी थे। तभी डकैतों ने रोड पर रांपी लगा दी। जिससे एसयूवी का टायर पंक्चर हो गया। जैसे ही गाड़ी रुकी 6 हथियारबंद डाकुओं ने पूरे परिवार को घेर लिया। परिवार के मुखिया ने विरोध किया तो उसे गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद डाकुओं ने आराम से लूटपाट की। सारे परिवार को हथियारों के बल पर बंधक बनाया गया और पुरुषों के सामने 4 महिलाओं का गैंगरेप किया गया। उधर, पुलिस महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को गलत बता रही है। पुलिस पत्रकारों को पीड़ितों से मुलाकात नहीं करने दे रही। पीड़ित परिवार को कहीं छिपा दिया गया है, जिससे मीडिया में यह बात न फैले।
    घटना को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) लव कुमार ने बताया कि जेवर के रहने वाले एक शख्स का रिश्तेदार बुलंदशहर में एक अस्पताल में भर्ती था। उसकी तबियत बिगड़ने पर परिवार के लोग बुधवार की रात करीब दो बजे कार में सवार होकर रिश्तेदार को देखने के लिए बुलंदशहर के लिए निकले थे। जेवर के साबौता गांव के पास आधा दर्जन बदमाशों ने उनकी कार के टायर में गोली मार दी।
    एसएसपी का मानें तो जैसे ही गाड़ी रुकी, बदमाशों ने पूरे परिवार को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया। बदमाशों ने उनके साथ लूटपाट शुरू कर दी। परिवार ने जब लूटपाट का विरोध किया तो बदमाशों ने परिवार के मुखिया को गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। लुटेरों ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
    बताया जा रहा है कि बदमाशों ने 44 हजार रुपये नकद और महिलाओं के जेवरात लूटे हैं। पीड़ित महिलाओं का कहना है कि बदमाशों ने उनके साथ हथियारों के बल पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पीड़ित महिलाओं को मेडिकल जांच के लिए नोएडा के अस्पताल लाया जा रहा है। वहीं, घटना के चलते लोगों में भारी गुस्सा है। लोगो ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की।

    Post Top Ad

    Advertisements

    Post Bottom Ad

    Advertisements