आजम की चेतवानी: रोहिंग्या मुसलमानों को मुद्दा न बनाए भाजपा
अखिलेश सरकार के मंत्री आजम खां आज अपने गृहनगर रामपुर में मीडिया से बात करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा। आजम ने कहा कि भाजपा बिना वजह रोहिंग्या मुसलमानों को मुद्दा बना रही है जो सही नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा को ऐसा नहीं करना चाहिए।
मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, 'सरकार इसका हल निकाले, ताकि देश का माहौल खराब न हो। अगर कोई शरणार्थी हमसे मदद चाहते हैं तो हमारी सरकार को इंसानियत के नाते उनकी मदद करनी चाहिए।
आज़म ने आगे कहा कि, इस्लामी देशों को भी इनकी मदद करने के लिए आगे आना चाहिए और उन्हें भी चाहिए कि वो इन मुसलमानों को अपने यहां पनाह दें।
Advertisements
आज़म ने आगे कहा कि, इस्लामी देशों को भी इनकी मदद करने के लिए आगे आना चाहिए और उन्हें भी चाहिए कि वो इन मुसलमानों को अपने यहां पनाह दें।




