Header Ads

  • Breaking News

    आस्था के नाम पर मीट की दुकानों और होटलों पर शिवसेना की गुंडागर्दी, बंद कराईं 500 से ज्यादा दुकानें

    उत्तर प्रदेश में अवैध बूचडख़ानों पर रोक से प्रेरित होकर पहले भी गुरुग्राम में शिव सैनिकों ने मीट और चिकन की दुकानों के खिलाफ मोर्चा खोला था। इस वर्ष भी उन्होंने सदर बाजार में जामा मस्जिद के पास मीट व नॉनवेज बेचने वाली दुकानों और होटलों को बंद करा दिया।
    Advertisements

    साथ ही सभी दुकानों के बाहर 28 सितंबर तक बंद रखने का पोस्टर भी चस्पा किया गया। इसके लिए शिव सेना कार्यकर्ता पहले से तैयारी करके आए थे। कार्यकर्ताओं ने मस्जिद चौक, एमजी रोड व अन्य क्षेत्रों में पहुंचकर मीट की दुकानें बंद करा दीं। ओल्ड गुरुग्राम में जामा मस्जिद, बिसमिल्लाह मस्जिद, पालम विहार, डूंडाहेड़ा, राजीव नगर, सेक्टर-9, बसई, सेक्टर-4, चकरपुर समेत अन्य जगहों पर 500 से अधिक दुकानों को बंद कराया गया।
    Source

    Post Top Ad

    Advertisements

    Post Bottom Ad

    Advertisements