Header Ads

  • Breaking News

    इधर पूरा मीडिया बाबा रहीम के फैसले को लेकर चिंतित था उधर पीएम मोदी ने उठा दिया ऐसा कदम कि…

    देश में आज सुबह से ही एक मुद्दा लोगों कि जुबान पर था. मुद्दा था “बाबा” राम रहीम के फैसले का. मसला था उन पर यौन शोषण का. ऐसे में जहाँ पूरा देश राम रहीम पर आने वाले इस फैसले का इंतज़ार कर रहा था वहीँ सीबीआई ने एक बड़ा कदम उठाते हुए सत्येन्द्र जैन के घर पर छापा मार दिया है. जानकारी के लिए बता दें कि सीबीआई ने कथित धन शोधन के एक मामले में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है.


    दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन के घर सीबीआई पहुंची है. मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में उनकी पत्नी से पूछताछ हो रही है. आप ने अपने आधिकारिक बयान में दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन के घर सीबीआई की छोपमारी को भाजपा नीत केंद्र सरकार की साजिश बताया है. इससे पहले केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने ‘टॉक टू एके’ कार्यक्रम से संबंधित काम के ठेके देने में कथित तौर पर हुई अनियमितता को लेकर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के बयान दर्ज किए. सीबीआई के एक अधिकारी ने कहा, टॉक टू एके कार्यक्रम घोटाले में दर्ज प्राथमिकी की जांच के लिए अधिकारियों का एक दल सिसोदिया के आवास पर उनका बयान दर्ज करने के लिए गया.


    सीबीआई की इसी जांच की जानकारी ख़ुद सत्येन्द्र जैन ने ट्वीट करके दी है. जांच एजेंसी सीबीआई से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी है. सूत्रों ने मुताबिक सीबीआई सत्येंद्र जैन के खिलाफ धन शोधन के आरोपों की प्राथमिक जांच कर रही थी. सत्येन्द्र जैन ने शुक्रवार को ट्विटर पर ख़ुद ट्वीट करते हुए लिखा कि, “सीबीआई तलाशी के लिए मेरे घर पहुंची.”

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप सरकार के मंत्री पर आरोप है कि उन्होंने मंत्री पद पर रहते हुए 2015-2016 के बीच प्रयास इन्फो सलूशनंस, अकिनचंद डिवेलॉपर ऐंड मंगलयतन प्रॉजेक्टस के माध्यम से 4.63 करोड़ रुपये का धन शोधन किया है.


    सत्येन्द्र जैन ने इधर ट्वीट किया और उधर लोगों ने उन्हें यहाँ भी ट्रोल करना शुरू कर दिया. एक यूजर ने उन्हें ट्वीट करते हुए लिखा कि, “पंजाब, गोवा, और फिर MCD चुनावों में भी जनता ने अरविन्द केजरीवाल को उनकी औकात दिखा दी लेकिन आप वालों की घटिया राजनीति ख़त्म नहीं हुई. तो वहीँ दूसरे यूजर ने लिखा कि, “सर आपके घर में सीबीआई ने रेड की है इसके बाद आप सतर्क रहिएगा. कही सीबीआई को आपके घर से राशन कार्ड की कोई सीडी ना मिल जाये.

    Post Top Ad

    Advertisements

    Post Bottom Ad

    Advertisements