Header Ads

  • Breaking News

    मोदी के एक कदम से लालू परिवार में हाहाकार, मुश्किल में पड़ा लालू के बेटों का विवाह गठबंधन

    नई दिल्ली : बिहार में सियासी महागठबंधन टूटने का असर लालू यादव की पारिवारिक जिंदगी पर भी पड़ रहा है. बिहार के मोस्ट एलिजिबल बैचलर माने जाने वाले लालू के बेटों तेजप्रताप और तेजस्वी की शादी के प्रस्ताव भी मुश्किल में फंस गए हैं. जब तक आरजेडी सत्ता में थी दोनों बेटों के लिए शादी के प्रस्तावों की भरमार थी. लेकिन अचानक कई लोग पीछे हट गए हैं. परिवार के एक करीबी व्यक्ति ने इस बारे में अहम जानकारियां दी हैं.


    इसके मुताबिक नीतीश के खास माने जाने वाले एक नेता से लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप के रिश्ते की बात चल रही थी. लेकिन अब उन्होंने कदम पीछे खींच लिए गए हैं. इसी तरह छोटे बेटे तेजस्वी के लिए आए कई रिश्ते भी खटाई में हैं. इनमें बिहार के एक बड़े ब्यूरोक्रेट की बेटी का रिश्ता भी था, जिन्होंने अपनी बेटी की शादी अब कहीं और तय कर दी है. अब तक वो तेजस्वी के इंतजार में थे. कई रिश्तों में मोटे दहेज के ऑफर भी थे. अब तक माना जाता रहा है कि कम से कम बड़े बेटे की शादी इस साल जाड़े तक हो जाएगी, लेकिन अब इसमें देरी हो सकती है.

    सत्ता जाते ही रिश्ते कम हुए !
    अगले कुछ महीनों में ही शादी-ब्याह का सीजन शुरू होने वाला है. इससे पहले लालू यादव के घर रिश्तों की भरमार थी. सिर्फ यादव ही नहीं, बल्कि कई अन्य जातियों के लोग भी अपनी बेटियों का बायोडेटा लालू के परिवार तक पहुंचा चुके थे. लेकिन अचानक महागठबंधन टूटने से लड़कीवालों का उत्साह ठंडा पड़ गया. लोगों को लग रहा है कि अगर बिहार में जेडीयू और बीजेपी का गठबंधन रहा तो आरजेडी का सियासी भविष्य सुधरने वाला नहीं है. कई लोग इस चक्कर में भी पीछे हट गए क्योंकि उन्हें डर है कि लालू के परिवार से रिश्तेदारी के चक्कर में उनके मौजूदा सरकार से रिश्ते बिगड़ जाएंगे. इनमें ज्यादातर ब्यूरोक्रेट और कारोबारियों के नाम शामिल हैं. ऐसे कुछ लोगों के नाम भी हमें बताए गए हैं. लेकिन हम उन्हें उजागर नहीं कर रहे.


    कानूनी पचड़ों का है बड़ा डर !
    लालू यादव का लगभग पूरा परिवार करप्शन के मामलों के दायरे में है. खुद लालू यादव को चारा घोटाले में कब दोबारा जेल जाना पड़ जाए भरोसा नहीं. तेजस्वी और तेजप्रताप, दोनों पर ही आय से अधिक संपत्ति से लेकर मॉल की मिट्टी में घोटाले जैसे आरोपों की जांच चल रही है. ऐसे में लालू के दोनों ही बेटे अगले कई साल तक कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटते रहेंगे.

    बेटी मीसा भारती पर भी हवाला जैसे गंभीर आरोप जांच के आखिरी चरण में हैं. लालू परिवार की ज्यादातर गैरकानूनी जायदाद को सरकार सील या जब्त कर चुकी है. अब अगर सत्ता बदल भी जाए तो बिना कोर्ट की इजाज़त इसे छुड़ाना नामुमकिन होगा. इस लिहाज से नुकसान सिर्फ सियासी और कानूनी ही नहीं, बल्कि आर्थिक भी है. लालू परिवार इस मामले में काफी हद तक कंगाल हो चुका है. इतने सालों में बनाई ज्यादातर संपत्ति हाथ से जा चुकी है और आगे राजनीतिक सत्ता हाथ में आने पर भी संकट के बादल छाए हुए हैं.

    राबड़ी की पसंद का क्या होगा ?
    कुछ दिन पहले राबड़ी देवी ने कहा था कि वो अपने बेटों की शादी ऐसी लड़की से करेंगी जो मॉल में घूमने न जाती हो. ये बयान जब उन्होंने दिया था तब शादी के प्रस्तावों की भरमार थी और उनके पास अपनी पसंद-नापसंद खुलकर जताने की छूट थी. लेकिन अब हालात बदल चुके हैं. जिस तरह से तेजस्वी और तेजप्रताप पर घोटालों की जांच आगे बढ़ेगी हो सकता है कि शादी के बचे-खुचे प्रस्ताव भी हाथ से निकल जाएं.

    Post Top Ad

    Advertisements

    Post Bottom Ad

    Advertisements