Header Ads

  • Breaking News

    गुरमीत राम रहीम के जेल जाने पर राधे माँ ने साधा पीएम मोदी पर निशाना

    कोर्ट ने डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को रेप मामले का दोषी मान लिया है. 28 अगस्त को उनकी सजा का ऐलान भी हो जाएगा. डेरा प्रमुख को लेकर बयानबाजी का दौर जारी है. राधे माँ, जिनका विवादों से गहरा नाता रहा है, उन्होंने भी बाबाओं के जेल जाने पर बड़ा बयान दिया है. हालांकि उन्होंने सीधे  तौर पर तो टिप्पणी नहीं की, लेकिन इशारों-इशारों में उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साध दिया है.

    दरअसल राधे माँ से जब पूछा गया कि क्या देश में बाबाओं के खिलाफ गुस्सा पनप रहा है और इसीलिए उन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है. इस पर राधे माँ का कहना था कि वे पीएम नरेन्द्र मोदी को भी संत मानती हैं और ऐसे में मोदी जी जो निर्णय लेंगे वह सही ही होगा. यानी सीधे तौर पर न सही लेकिन इशारों में राधे माँ ने पीएम मोदी को ही इसके लिए ज़िम्मेदार ठहरा दिया है.

    जब राधे माँ से पूछा गया कि गुरमीत राम रहीम को दोषी मानकर कोर्ट ने जेल भेजा है तो इस पर वे क्या कहेंगी. यहाँ भी उन्होंने अपना उत्तर बदल दिया. सवाल टालते हुए बोलीं, कि ममता में करुणा में वे माँ हैं, न संत न गुरू. लेकिन सभी संत और गुरुओं की इज्ज़त करती हैं. धर्मगुरुओं पर टिप्पणी करना नहीं चाहतीं.

    जब उन्हें ज़्यादा कुरेदा गया कि धर्मगुरुओं को जेल भेजा जा रहा है ऐसे में आपका क्या काना है. इस पर उनका जवाब था कि जिनके घर कांच के हैं उन्हें परेशानी हो रही है. लेकिन मेरा पत्थर का है इसलिए मुझे कोई दिक्कत नहीं.

    मिला गया सबसे बड़े सवाल का जवाब, राम-रहीम बाद ये संभालेंगी डेरा सच्चा सौदा की कमान

    कोर्ट द्वारा राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद उनके अनुयायियों द्वारा की गयी हिंसा पर भी वे टिप्पणी करने से बचती दिखाई दीं. उनका कहना था कि मैं शिव से प्यार करती हूँ. मैं माँ हूँ, मुझे अपना घर बचाना है.

    हद तो तब हो गयी जब राधे माँ से कहा गया कि हिंसा में लोग मारे गए हैं इस पर वे क्या सोचती हैं. तो देवी मैया का जवाब था कि मैं कुच्ग नहीं सोचती, अपने में मस्त रहती हूँ, ये ईश्वर की लीला है. मुझे संसार से प्यार है, मेरे बच्चे मुझसे बहुत प्यार करते हैं.

    ध्यान देने वाली बात ये है कि राम रहीम को दोषीओ करार दिए जाने के बाद उनके अनुयायियों ने वाहनों और सरकारी संस्थानों में आगजनी की थी, जिसमें वे 31 लोगों के मारे जाने की पुष्टि भी हुयी थी.

    Post Top Ad

    Advertisements

    Post Bottom Ad

    Advertisements