Header Ads

  • Breaking News

    जाने भारत की चीन से निपटने की क्या है रणनीति जिससे ड्रैगन भी घबरा रहा है ?

    नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच के माहौल लगातार बिगड़ता जा रहा है। भारतीय सीमाओं पर चीन लगातार भारत पर दबाव बनाने में लगा हुआ ।
    loading...
     हाल ही में चीनी मीडिया नें यह दावा किया था की चीन के सैनिकों नियोन भारत की ओर से हो रही घुसपैठ में 125 भारतीय सैनिको को मार गिराया । जबकि भारतीय सेना नें इस खबर को अफवाह करार किया था । इन सब चीजों को देखते हुए भारतीय लोगों के मानों में यह सवाल ज़रूर उठता होगा की आखिर भारत की सरकार चीन की ओर से हो रही लगातार घुसपैठ व बिगड़ते माहौल से निपटने के लिए कैसे कदम उठा रही है । आइये जानते हैं भारत के कुछ ऐसे कदम जिससे चीनी सरकार घबराई हुई है ।



    चीन को उसी के प्लान से मात देने की तैयारी

    चीन की लगातार कोशिश रही है कि वह बॉर्डर इलाके में इतनी सुविधाएं बना ले ताकि उसके जवान भारत की सीमा तक आसानी से पहुंच सकें. इसके लिए वह लगातार सीमावर्ती इलाकों में सड़क निर्माण करवा रहा है. पिछले कुछ समय से चीन चुंबी घाटी में सड़कें बनाने में जुटा है. उसी को भारतीय सैनिकों ने रोक दिया. इसी बात को वह पचा नहीं पा रहा है. चीन जिस जगह सड़के बनाने पर अड़ा हुआ है, वह मैक मोहन लाइन के मुताबिक भारत के क्षेत्र में पड़ता है, पर चीन 1914 के इस समझौते को मानता ही नहीं और उसे अपना हिस्सा बताता है.

    Related Post

    loading...
    चीन के इसी तरीके को अपनाते हुए भारत ने भी उसे जवाब देने का फैसला किया है. भारत सरकार अब चीन सीमा के आसपास 73 सड़कें बनवाने जा रही है. पहले भारत की रणनीति थी कि अगर बॉर्डर इलाके वीरान होंगे तो युद्ध जैसे हालात बनने पर चीनी सेना को भारतीय सीमा में घुसने में मुश्किलें होंगी. वहीं चीन ठीक इससे उलट बॉर्डर इलाकों में जानबूझकर सड़कें बनवाता रहा. भारत ने उसकी रणनीति को भांपते हुए सड़कें बनवाने का फैसला किया है, ताकि युद्ध की दशा में इन सड़कों के माध्‍यम से आसानी से आवागमन हो सके. गृह राज्‍यमंत्री किरण रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में इस बात की जानकारी दी।

    loading...
    रक्षा मंत्रालय के खर्चे से बनेंगी 46 सड़कें
    किरण रिजिजू ने बताया है कि चीन के बॉर्डर इलाकों में रक्षा मंत्रालय के खर्च से 46 सड़कों का निर्माण कराया जाएगा. वहीं 27 सड़कों का निर्माण गृह मंत्रालय करवाएगा. किरण रिजिजू ने अपने जवाब में कहा कि 30 सड़कों का निर्माण लगभग-लगभग पूरा भी हो चुका है।

    Post Top Ad

    Advertisements

    Post Bottom Ad

    Advertisements