बिहार विधानसभा में मुस्लिम नेता ने पहले लगाये श्री राम के नारे और फिर कहा, ‘इस्लाम…’
loading...
खुर्शीद ने कहा कि हमारे इस्लाम में नफरत करने की जगह नहीं है। इस्लाम की बुनियाद में मोहब्बत है। मैं राम के साथ रहिम को भी पूजता हूं। मैं हिन्दुस्तान के सभी धर्मस्थलों पर मत्था टेकता हूं। आत्मा में खुदा बसते हैं। पूर्व गन्ना मंत्री फिरोज ने कहा, ‘अगर जय श्रीराम का नारा लगाने से बिहार की 10 करोड़ जनता का फायदा होता है, तो मैं सुबह-शाम जयश्री राम कहूंगा।’बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के सिकटा विधानसभा क्षेत्र से विधायक फिरोज का मानना है कि किसी भी धर्म या जाति की अवाम को बचाने के लिए सूली पर भी चढ़ना पडे़ तो चढ़ना चाहिए, इस्लाम यही सिखाता है।
फिरोज ने अपने हाथ में बंधा रक्षासूत्र दिखाते हुए कहा, ‘धर्म आत्मा में होता है, मैंने लगभग सभी धार्मिक स्थलों पर माथा टेका है और मैं सभी धर्मों को मानता हूं। मैं राम की पूजा करता हूं और रहीम को भी मानता हूं।’
loading...
उन्होंने आगे कहा, ‘मैं अब तक विभिन्न क्षेत्रों में 25 मंदिरों का निर्माण करवा चुका हूं। छठ पर्व के मौके पर हजारों सूप और टोकरी का नि:शुल्क वितरण मैं करवाता हूं।’ फिरोज ने कहा कि धर्म आस्था का प्रतीक है और किसी भी धर्म में जनहित, राज्यहित और देशहित की बात कही गई है। जेडीयू नेता फिरोज अहमद के मुंह से ‘जय श्रीराम’ सुनना उनके बीजेपी के साथियों को जरूर खुश कर गया।
नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड), लालू यादव की राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और सोनिया गांधी की कांग्रेस से मिलकर बना बिहार महागठबंधन बुधवार को बिखर गया। बुधवार शाम नीतीश कुमार ने महागठबंधन सरकार के सीएम पद से इस्तीफा दे दिया।
loading...
इस दौरान उन्होंने तेजस्वी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें सार्वजिनक तौर पर अपने ऊपर लगे आरोपों की सफाई देनी चाहिए थी लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। इसलिए मजबूरी में इस्तीफा देना पड़ रहा है। राज्यपाल को इस्तीफा देने के 16 घंटे बाद ही नीतीश ने भाजपा के साथ सरकार बना ली और छठी बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।




