Header Ads

  • Breaking News

    यूपी चुनाव: जानिए कहां कितने प्रतिशत पड़े वोट

    शामली: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हो रहे हैं। मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे प्रारम्भ है। यह सिलसिला शाम 5 बजे तक चलता रहेगा। लोग सुबह से ही मतदान केन्द्रों पर वोट डालने के लिए घरों से निकल गए। शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासन की ओर से तैयारियां कर ली गई हैं।
    कहां-कितने प्रतिशत हुआ मतदान

    बुलंदशहर में सुबह 9 बजे तक 12 फीसदी मतदान हुआ है, अलीगढ में 10.5 फीसदी वोटिंग हुई। सुबह 9 बजे तक फिरोजाबाद जिले में कुल 11 फीसदी मतदान, मथुरा में 14 फीसदी वोटिंग, शिकोहाबाद में 10 फीसदी वोटिंग, जसराना-9 फीसदी, टूंडला-10 फीसदी, सिरसागंज-11 फीसदी, गाजियाबाद में 13 फीसदी, आगरा में 12फीसदी, नोएडा में 7 प्रतिशत तथा दादरी और जेवर में 8 फीसदी मतदान हुआ।
    कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत 73 जिलों में शनिवार सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है। प्रथम चरण में कुल 839 प्रत्याशी मैदान में हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि पहले चरण के मतदान के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील इलाकों में अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है।
    सबसे ज्यादा आगरा दक्षिण में उम्मीदवार मैदान में

    पहले चरण में सबसे अधिक आगरा दक्षिण से 26 उम्मीदवार मैदान में हैं जबकि सबसे कम छह उम्मीदवार हस्तिनापुर, इगलास और लोनी विधानसभा सीटों पर हैं। पहले चरण में कुल 2,60,17,128 मतदाता वोट डाल रहे हैं। इसमें 1,42,76,128 पुरूष और 1,17,76,308 महिलाएं शामिल हैं। मतदान के लिए 14,514 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
    पहले चरण में कुल 839 प्रत्याशी हैं। इसमें महिला प्रत्याशियों की संख्या 77 है। मतदेय स्थलों पर 2,362 डिजिटल कैमरे, 1,526 वीडियो कैमरा लगाए गए हैं। 2,857 जगहों पर वेब कास्टिंग की व्यवस्था भी की गई है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव के दौरान 73 सीटों में सपा को 24, बसपा को 23, भाजपा को 12, राष्ट्रीय लोकदल को 9 और कांग्रेस को पांच सीटों पर जीत मिली थी।

    Post Top Ad

    Advertisements

    Post Bottom Ad

    Advertisements