पहले चरण का मतदान शुरू, 73 सीटों पर ढाई करोड़ मतदाता तय करेंगे अपना रहनुमा
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 15 जिलों की 73 विधानसभा सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है .पहले चरण में 839 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम मशीनों में कैद हो जाएंगी जिसके लिए 2,60,17,128 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे.
पहले चरण के मतदान की जानकारी देते हुए उप्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी वेंकटेश ने कहा कि पहले चरण में कुल 2, 60,17,128 मतदाता वोट डालेंगे. इसमें 1,42,76,128 पुरुष और 1,17,76,308 महिलाएं शामिल हैं. मतदान के लिए 14,514 मतदान केंद्र बनाए गए हैं.
चुनाव आयोग के अनुसार पहले चरण में कुल 839 प्रत्याशी हैं. इसमें महिला प्रत्याशियों की संख्या 77 है. मतदेय स्थलों पर 2362 डिजिटल कैमरे, 1526 वीडियो कैमरे लगाए गए हैं. 2,857 जगहों पर वेब कास्टिंग की व्यवस्था भी की गई है.
टी. वेंकटेश ने बताया कि पहले चरण के मतदान के लिए 826 कंपनी अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है. इसके अलावा 8011 सब इंस्पेक्टर, 4823 मुख्य आरक्षी तथा 60289 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. मतदान केंद्रों पर 124528 मतदान कर्मियों की तैनाती की गई है.
उन्होंने बताया कि मतदान के दौरान 62 जनरल ऑब्जर्वर, 19 व्यय प्रेक्षकों एवं 10 पुलिस ऑब्जर्वरों की तैनाती की गई है.
पहले चरण के तहत इन सीटों पर होगा मतदान
शामली : कैराना, थाना भवन, शामली मुजफ्फरनगर की बुढ़ाना, चरथावल, पुरकाजी, मुजफ्फरनगर, खतौली, मीरापुर विधानसभा सीटों पर मतदान होगा.
बागपत : छपरौली, बड़ौत व मेरठ जिले की सिवालखास, सरधना, हस्तिनापुर, किठोर, मेरठ कैंट, मेरठ, मेरठ साउथ विधानसभा सीटों पर मतदान होगा.
गाजियाबाद : की लोनी, मुरादनगर, साहिबाबाद, गाजियाबाद, मोदीनगर व गौतमबुद्धनगर की नोएडा, दादरी, जेवर विधानसभा सीट पर भी पहले चरण के तहत ही मतदान होगा.
हापुड़ : धौलाना, हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर, बुलंदशहर की सिकंदराबाद, स्याना, अनूपशहर, देबाई, शिकारपुर, खुर्जा के साथ ही अलीगढ़ जिले की खैर, बरौली, अतरौली, छर्रा, कोइल, अलीगढ़, इगलास विधानसभा सीटों पर मतदान होगा.
मथुरा : छाता, मांट, गोवर्धन, मथुरा, बलदेव व हाथरस जिले की हाथरस, सादाबाद, सिकंदर राव व आगरा जिले की एतमादपुर, आगरा कैंट, आगरा साउथ, आगरा नॉर्थ, आगरा ग्रामीण, फतेहपुर सीकरी, खेरागढ़, फतेहाबाद, बाह सीटों पर मतदान होगा.
फिरोजाबाद : टूंडला, जसराना, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, सिरसागंज व एटा जिले की अलीगंज, एटा, मरहरा, जलेसर कासगंज जिले की कासगंज, अमनपुर, पटियाली सीट पर पहले चरण के दौरान मतदान होगा