Header Ads

  • Breaking News

    बाजार में अकेले घूमने चली गई महिला तो काट डाला उसका सिर

    New Delhi: हालही में एक ऐसी घटना घटी जिसने सबको हैरत में डाल दिया। इस घटना में एक महिला का सिर सिर्फ इस बात पर ही कलम कर दिया गया क्योंकि वह बाजार में अकेली घूमने आ गई थी।
    वैसे तो आज के दौर में स्त्री और पुरुष में कोई भेद नहीं रह गया है और सभी को समान अधिकार प्राप्त है। लेकिन यह सब सिर्फ कुछ ही देशों तक सीमित है। आज हम आपको एक ऐसी ही घटना के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें एक महिला को सजा सिर्फ इस बात की मिली है कि उसने अपने देश के कानून को तोड़कर अपना कदम स्वच्छंद मानसिकता के स्तर पर रखना पसंद किया था।

    यह घटना है अफगानिस्तान के सर-ए-पुल क्षेत्र की है। हालही में यहां सार्वजानिक तौर पर एक महिला का सिर सिर्फ इसलिए काट दिया गया क्योंकि वह अपने पति के बिना ही बाजार आ पहुंची थी। कहा जा रहा है कि इस घटना के पीछे तालिबानी लोग थे।
    इस घटना पर अफगानिस्तान के प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता का कहना है कि वह 30 वर्ष की महिला थी और वह अपने पति के बिना ही बाजार आ पहुंची थी, इसलिए ही उसको निशाना बनाया गया।

    जानकारी के लिए आपको हम यह भी बता दें कि तालिबानी कानून के अनुसार महिलाओं को पढ़ने-लिखने या नौकरी करने पर पाबंदी है तथा महिलाएं अपने पति या घर के किसी अन्य सदस्य के साथ ही बाहर निकल सकती हैं।

    इसके अलावा सऊदी अरब के देशों में भी महिलाओं के अकेले बाहर निकलने पर पाबंदी है तो समझने वाली बात यह है कि जो देश अपने नागरिकों को अधिकार नहीं देता है तथा उनकी सुरक्षा भी नहीं कर सकता है, ऐसा देश आखिर कैसे उन्नति कर सकता है। जल्द ही सभी को समान अधिकार और सुरक्षा मिल सके और अमानवीय कानून बंद हो तो इस प्रकार के देशों में विकास की कल्पना की जा सकती है।

    Post Top Ad

    Advertisements

    Post Bottom Ad

    Advertisements