Header Ads

  • Breaking News

    रोज सेना के जवानों को खाना बनाकर देता है ये मुसलमान परिवार, बोले-हमारे लिए फरिश्ते हैं फौजी

    New Delhi: कश्मीर के ज्यातातर लोग भारतीय सेना से नफरत करते हैं लेकिन धरती के स्वर्ग पर कुछ लोग जवानों को भगवान मानते हैं।

    जी हां कश्मीर के केरन सेक्टर में एक मुस्लिम परिवार ने ऐसी मिसाल पेश की है। जो हिंदुस्तान के हर मुसलमान को जाननी चाहिए।

    केरन में रहने वाले इमाम अली का परिवार बेहद गरीब है। वो दिन भर ठेले पर सब्जियां बेचता है। तब जाकर शाम और सुबह की रोटी मिल पाती है। इसके बावजूद इमाम अली और उनकी बेगम वहां तैनात जवानों के लिए रोज दोनों टाइम खाना भेजते हैं।

    इमाम खुद ठेले पर खाना रखकर जवानों के कैंप तक देकर आते हैं। इमाम का कहना है कि हमारे फौजी हमारे लिए अल्लाह से बढ़कर हैं। वो दिन रात हमारी जान बचाते हैं। इसका हम एहसान मानते हैं।

    कश्मीर के इस परिवार से फौजी भी खुशी खुशी खाना लेकर खा लेते हैं। अब बताइए खुद का परिवार चलाना और फिर जवानों के लिए खाना तैयार करवाना इसके लिए कितना बड़ा दिल चाहिए। काश हर कश्मीरी इस परिवार से कुछ सीखे और आतंक के खिलाफ उनका साथ दे।

    Post Top Ad

    Advertisements

    Post Bottom Ad

    Advertisements