Header Ads

  • Breaking News

    ब्रेकिंग – टूट गया डोनाल्ड ट्रम्प के सब्र का बांध, शुरू हुई उलटी गिनती, पूरी दुनिया में मचा हड़कंप

    नई दिल्ली : जब किसी सनकी के पास ज़रूरत से ज़्यादा ताक़त आ जाती है तब वो अपने साथ-साथ कई लोगों को ले डूबता है. ऐसा ही कुछ हाल उत्तर कोरिया के तानशाह किम जोंग की वजह से हो रहा है. हाइड्रोजन जैसा खतरनाक बम का परिक्षण कर लेने के बाद भी उसका मन नहीं भरा. तो अब डोनाल्ड ट्रम्प ने किम जोंग के खिलाफ फरमान सुना दिया है जिससे पूरी दुनिया में तीसरे विश्व युद्ध जैसे हालत बन गए हैं.

    Advertisements
    अमेरिका को राख बना देंगे
    एक तो पूरी दुनिया वैसे ही आतंकवाद से पीड़ित आये दिन कहीं न कहीं बम धमाके होते रहते हैं ऊपर से ये उत्तर कोरिया एक के बाद एक परमाणु मिसाइल का परिक्षण कर रहा है. जिसके बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने भी उत्तर कोरिया पर कई तरह के प्रतिबन्ध लगा दिए थे. जिससे बौखलाए तानाशाह किम उन जोंग ने धमकी दी थी कि वह अमेरिका को राख में तब्दील कर देगा और जापान के द्वीपों को डुबोकर उसे छोटा कर देगा.

    अमेरिका ने कहा अब ख़त्म होना ही होगा इस देश को
    जिसके बाद अब जैसे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सब्र का बाँध ही टूट गया है. अभी-अभी मिल रही बड़ी खबर के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने उत्तर कोरिया को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उत्तर कोरिया ने परमाणु एवं बैलिस्टिक मिसाइल अभियान को खत्म नहीं किया तो उसे नष्ट कर दिया जाएगा.

    Advertisements
    यही नहीं संयुक्त राष्ट्र में वाशिंगटन की राजदूत निक्की हैले ने भी यही बयान दिया है कि उत्तर कोरिया आज पूरे विश्व के लिए बहुत बड़ा गंभीर खतरा बन गया है. इसके लिए उसे अब नष्ट कर दिया जाएगा.
    अमेरिका के बराबरी में पहुंच गया है किम जोंग
    इससे पहले उत्तर कोरिया के तानाशाह नेता किम जोंग ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा था कि सैन्य ताकत के लिहाज से वह लगभग अमेरिका के ‘बराबर’ पहुंच गया है. वह उत्तर कोरिया को आंख दिखाने की कोशिश ना करे.

    Advertisements
    सभी देशों ने शुरू किया सबंध ख़त्म
    उत्तर कोरिया को बढ़ता खतरा मानते हुए अब विश्व के देशों ने उसे अलग-थलग करना शुरू कर दिया है. अमेरिका के सहयोगी देश कुवैत ने भी उत्तर कोरिया के राजदूत को एक महीने के भीतर देश छोड़ने का आदेश दे दिया है.साथ ही उसने उत्तर कोरिया के साथ अपनी कूटनीतिक संबंधों को भी ख़त्म कर दिया है.

    इससे पहले मेक्सिको और पेरू भी उत्तर कोरिया के राजदूतों को वापस अपने देश जाने के लिए कह चुके हैं. यही नहीं अब कुवैत ने अपने देश में रह रहे ढाई हज़ार उत्तर कोरिया के नागरिकों के परमिट को दुबारा नवीनीकृत करने से मना कर दिया है साथ ही अब कुवैत उत्तर कोरिया जाने वाले अपने नागरिकों को भी वीजा भी जारी नहीं करेगा. कुवैत की योजना उत्तर कोरिया के साथ व्यापार संबंध तोड़ने और उससे हवाई यातायात स्थगित करने की भी है.

    Source-DDbharti.in

    Post Top Ad

    Advertisements

    Post Bottom Ad

    Advertisements