हिंदू बना मुसलमान, मुस्लिम लड़की को हिंदू बना कर शादी की थी, पर जिल्लत से तंग आकर खुद बदल लिया धर्म
मध्य प्रदेश में एक हिंदू शख्स ने अपनी शादी के 28 साल बाद, पूरे परिवार के साथ इस्लाम धर्म कुबूल कर लिया है। मामला छतरपुर जिले का है। विनोद खरे ने 28 साल पहले एक मुस्लिम महिला शाह बानो से शादी की थी। दोनों के तीन बच्चे हैं। विनोद का दावा है कि शादी के इतने साल बाद भी उसके परिवार ने उन्हें अपनाया नहीं था। विनोद के मुताबिक उसका परिवार और रिश्तेदार हमेशा उसका अपमान किया करता था। इसी से तंग होकर विनोद ने अपने परिवार के साथ इस्लाम धर्म कुबूलने का फैसला किया था। विनोद राजनगर टाउन में एक चाट की दुकान चलाता है।
विनोद ने हिंदू रीति-रिवाजों के साथ शाह बानो से शादी की थी। शादी के बाद शाह बानो ने हिंदू धर्म अपना लिया था और उसका नाम बदलकर बीना किया गया। लेकिन रिश्तेदारों-परिजनों की जिल्लत झेलने के बाद परिवार ने इस्लमा कुबूल कर अपने नाम बदल लिए हैं। कुछ दिन पहले तैयार किए गए हलफ्नामे में विनोद ने अपना नाम बदलकर गुलाम मोहम्मद खान रख लिया है। वापिस इस्लाम कुबूलने के बाद बीना ने अपना पुराना शाह बानो अपना लिया है। ऐसे ही तीनों बच्चे ऐकता, अमन और सूरज के नाम क्रमश: फातिमा, अमन मोहम्मद और मोहम्मद आफताब रखे गए हैं।