हज यात्रा रोकने वाले BJP विधायक ने कहा, मेरी जान बचा लीजिए DM साहब
Lucknow. मुसलमानों को लेकर विवादित बयान देने वाले भाजपा विधायक ब्रजभूषण राजपूत ने जान का खतरा बताते हुए डीएम से मदद की गुहार लगाई है। डीएम को दिये गये शिकायत पत्र में भाजपा विधायक ने कहा है कि मुझे दो दिनों के भीतर जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें अंदेशा है कि इसके पीछे किसी मुस्लिम आतंकी का हाथ है।
भाजपा विधायक ब्रजभूषण सिंह ने 12 जुलाई को अपने विवादित पोस्ट में कहा था, मुसलमानों को रहने के लिए पाकिस्तान और हिंदुओं को हिंदुस्तान दिया गया है। हिंदुस्तान हिंदुओं का देश है अल्पसंख्यकों का नहीं। अगर सौ करोड़ हिंदू भगाने की बात करने लगेंगे तो तुम लोग यहां रह नहीं पाओगे। इसी के साथ भाजपा विधायक ने वीडियो के जरिए हज यात्रा रोकने की बात भी कही थी। यह वीडियो अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों के मारे जाने के बाद विधायक की गाड़ी में बनाया गया था। जिसे फेसबुक के जरिए वायरल किया गया था।
loading...
गौरतलब है कि विधायक ब्रजभूषण राजपूत ने 12 जुलाई को फेसबुक पर विवादित वीडियो वायरल किया था। जिस वीडियो में उन्होंने हज यात्रा रोकने की बात कही थी। इसके बाद डीएम को शिकायत पत्र देते हुए उन्होंने अवगत करवाया कि 14 जुलाई 2017 को विधानसभा से बाहर आने के दौरान उन्हें मोबाईल फोन कॉल के जरिए जान से मारने की धमकी दी गयी है। यह फोन शाम तकरीबन 7 बजकर 15 मिनट पर आया था। इस शिकायत पत्र में ब्रजभूषण राजपूत ने यह भी कहा है कि इस धमकी के पीछे किसी मुस्लिम आतंकी का हाथ है। विधायक ब्रजभूषण सिंह ने घर के पीछे मदरसा औऱ मस्जिद का जिक्र करते हुए जान माल का खतरा भी बताया है।loading...
विवादित पोस्ट में बीजेपी विधायक ने कहा था-

Related Post
loading...