Header Ads

  • Breaking News

    अभी-अभी: भारतीय सेना पाक में घुसकर की सर्जिकल स्ट्राइक, उड़ा दिये 50 आतंकी, पाकिस्तान में मचा हडकंप.. देखें...

    एजेंसी भारत के सर्जिकल स्ट्राइक को मानने से इनकार कर रहे पाकिस्तान ने अपने कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में ढेर आतंकियों को कब्र खुदवाकर दफना दिया है। पाकिस्तानी जनता और दुनिया की आंख में धुल झोंकने के लिए उसने भारत की सैन्य कार्रवाई के सबूत मिटाए हैं।
    loading...
    इस बीच सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है कि भारतीय सेना ने 40 नहीं 50 से ज्यादा आतंकी मारे। पाकिस्तान भारतीय सैनिकों द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक से साफ इनकार कर रहा है। लेकिन, उसने आनन-फानन में पीओके में मारे गए आतंकियों के शवों को दफना दिया है।


    पाक पीएम नवाज शरीफ ने कहा है कि हम भारत से जंग नहीं चाहते, लेकिन युद्ध थोपा गया तो जवाब देंगे। इधर, भारतीय सेना पूरी तरह मुस्तैद है। सेना और मोदी सरकार के साहसी फैसले की तारीफ हो रही है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पहली बार पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ की।

    रेडियो पाकिस्तान के अनुसार शुक्रवार को अपने मंत्रिमंडल की बैठक में नवाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान शांति चाहता है। लेकिन जम्मू-कश्मीर में भारत के अत्याचार को पाक बर्दाश्त नहीं करेगा। बैठक में भारत के साथ तनाव और एलओसी के हालात की समीक्षा की गई। 5 अक्टूबर को पाक संसद का विशेष सत्र बुलाया गया है।

    पाक रेंजर्स ने की फायरिंग:
    पाकिस्तानी  रेंजरों ने गुरुवार रात 12.30 से 1.30 बते तक जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारी फायरिंग की। बीएसएफ की चौकियों को निशाना बनाकर गोले दागे। इसके बाद नौशेरा सेक्टर के कलसियान गांव में भी फायरिंग की गई। सितंबर में पाकिस्तान द्वारा संघषर्ष विराम का यह 5 वां और पिछले 36 घंटे में तीसरा उल्लंघन है।

    सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा, पाकिस्तान का भारी नुकसान:
    पीओके में भारत की सर्जिकल स्ट्राइक की सैटेलाइट से मिली तस्वीरों से खुलासा हुआ है कि पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान हुआ है। मारे गए आतंकियों की संख्या 50 से ज्यादा भी हो सकती है। सर्जिकल स्ट्राइक में सेना की स्पेशल फोर्स के 'घातक' कमांडो ने कार्रवाई को अंजाम दिया। सूत्रों के अनुसार इसमें 6 बिहार व 10 डोगरा रेजिमेंट के जवानों को भी शामिल किया गया था। इन्हीं दो रेजिमेंट के 19 जवान उरी हमले में शहीद हुए हैं।

    loading...
    इन हथियारों से सफाया:
    1. कॉर्ल गुस्ताव राइफल : स्वीडन में बनी यह 84 एमएम की राइफल है। यह एक मिनट मे 5 राउंड फायर करती है। इससे टैंक भी तबाह हो जाते हैं। इससे 900 फीट दूर तक हमला किया जा सकता है। कारगिल में भी हुआ था इसका उपयोग।

    2. फ्लेम थ्रोअर : आग में भस्म करने वाला हथियार। यह ग्रीस में बना है। इस गन से आग की ज्वालाएं निकलती हैं। जवान अपनी पीठ पर सिलेंडर रखते हैं। यह चंद सेकंड में दुश्मन को जलाकर राख कर देती है। यह 50 मीटर तक हमला करने में सक्षम है।


    3. ग्रेनेड : आतंकियों पर ग्रेनेड व अन्य हथियारों से भी हमला किया गया। वापसी में एक सैनिक घायल पीओके से कार्रवाई कर लौटते वक्त एक भारतीय सैनिक भूमिगत बारूदी सुरंग पर पैर रखने से घायल हो गया है। उधर, गलती से सीमा पार कर जवान चंदू बाबूलाल चौहान को पाक सेना की हिरासत से रिहाई के प्रयास जारी हैं।

    Related Post

    loading...

    Post Top Ad

    Advertisements

    Post Bottom Ad

    Advertisements