Header Ads

  • Breaking News

    जल्द शुरू होगा IPL का रोमांच,20 फरवरी को सजेगी नीलामी की महफिल

    नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2017 संस्करण के लिए आगामी 20 फरवरी को बेंगलुरू में खिलाड़ियों की नीलामी की जाएगी। इस नीलामी में कुल 351 खिलाड़ी बोली के लिए उपलब्ध होंगे, जिसमें 122 विदेशी खिलाड़ी भी शामिल होंगे।
    IPL की सभी 8 टीमों ने उन खिलाड़ियों की अंतिम सूची IPL प्रशासन को उपलब्ध करा दी है जिनको वह अपनी टीम के साथ जोड़ना चाहते हैं।
    उल्लेखनीय है कि IPL नीलामी में पहले 799 खिलाड़ी बोली के लिए उपलब्ध होते थे, जिसे इस बार घटाकर 351 खिलाड़ियों तक सीमित कर दिया गया है।
    इस नीलामी प्रक्रिया में जो 122 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं उनमें से 6 प्लेयर एसोसिएट्स देशों के हैं, इसमें अफगानिस्तान के 5 और यूएई का एक खिलाड़ी को शामिल किया गया है। इस लिस्ट में भारत के 23 क्रिकेट खिलाड़ी शामिल हैं।

    Post Top Ad

    Advertisements

    Post Bottom Ad

    Advertisements