Header Ads

  • Breaking News

    पश्चिम में मिली बढ़त, अखिलेश ही होंगे सीएम

    जागरण टीम, (फतेहपुर) बिंदकी : समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा कि पश्चिम में सपा सबसे अधिक सीटें लेकर आ रही है, फिर से प्रदेश के सीएम अखिलेश यादव ही होंगे। उन्होंने केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति व साक्षी महराज पर भी निशाना साधा। जहानाबाद विधान सभा में सपा प्रत्याशी मदन गोपाल वर्मा के पक्ष में औंग, देवमई और जहानाबाद कस्बे में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए प्रदेश सपा अध्यक्ष नरेश उत्तम बसपा को आड़े हाथों लिया। भाजपा की केंद्रीय मंत्री/जिले की सांसद साध्वी निरंजन ज्योति व साक्षी महराज के विवादित बयान को उठाते हुए कहा कि भाजपा धोखे से चुनाव जीतती है। उन्होंने सपा व गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने की सभी से अपील की। सीएम की सभा से ठीक पहले प्रदेश अध्यक्ष की नुक्कड़ सभाएं करा। सपा माहौल को अपने पक्ष में करने के प्रयास में जुट गई है। गृह विधान सभा में प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार आए श्री उत्तम से मिलने के लिए भारी संख्या में गांव से लोग पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष के साथ श्रम बोर्ड के चेयरमैन जगदेव यादव सहित स्थानीय नेता रहे।

    Post Top Ad

    Advertisements

    Post Bottom Ad

    Advertisements